August 8, 2026 2:15 am

बाजारखाला: एक युवक की सिर कूच कर बेरहमी से हत्या 

खून से लथपथ शव अग्रसेन पार्क में पड़ा मिलने से इलाके में फैली सनसनी 

शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कातिल, तलाश में जुटी पुलिस 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी, बिजनौर व मलिहाबाद के बाद बाजारखाला थाना क्षेत्र में एक युवक बेरहमी से सिर कूच कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका खून से लथपथ शव अग्रसेन पार्क में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर करने के निशान थे, जिससे लग रहा है कि अचानक युवक के सिर पर हमला कर मौत की नींद सुलाने के बाद कातिल मौके से भाग निकला। अंदेशा है कि हत्यारा उसे कराह तक लेने का मौका नहीं दिया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश,सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला व इंस्पेक्टर बाजारखाला सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला गया तो दो लोग एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर पार्क के भीतर जाते दिए। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद एक शख्स हाथ में डंडा लेकर जाता दिखाई दिया फिर तेजी से पार्क से बाहर निकलते दिखाई दिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से उक्त संदिग्ध व्यक्ति की पहचान बाजारखाला क्षेत्र स्थित मोतीझील निवासी पिंटू पुत्र रामदुलारे के रूप में हुई है। संदिग्ध शख्स की शिनाख्त होते ही पुलिस की टीमें उसकी गर्दन दबोचने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक बाजारखाला थाना क्षेत्र के अग्रसेन पार्क में मंगलवार को करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला है। युवक के सिर, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में किसी भारी वस्तु से वार करने के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

चेहरे और सिर पर गहरे घाव के निशान पाए गए, जिससे साफ है कि युवक के ऊपर अचानक वारकर मौत की नींद सुलाया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से कातिल की हुई पहचान, पुलिस खोज में जुटी

कहते हैं कि अपराधी अपराध करता है, लेकिन मौका-ए-वारदात पर कुछ न कुछ सुबूत ज़रूर छोड़ जाता है। यही हुआ पार्क के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कातिल की हर गतिविधियां कैद होती चली गई। उसे शायद इस बात का घमंड था कि वह खून बहाने के बाद साफ बरी हो जाएगा, लेकिन वह सीसीटीवी फुटेज की नजरों से नहीं बच सका। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला गया तो उसमें साफ दिख रहा है कि दो लोग एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर जाते दिखाई दे रहे हैं। यह भी दिखाई दिया कि एक संदिग्ध हाथ में डंडा लेकर जाता दिखा फिर तेजी से पार्क के बाहर भागते देखा। पुलिस ने और गहनता से जांच पड़ताल की तो संदिग्ध शख्स की पहचान बाजारखाला क्षेत्र स्थित मोतीझील निवासी पिंटू पुत्र रामदुलारे के रूप में हुई। पुलिस संदिग्ध पिंटू की खोज में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!