November 4, 2026 1:30 pm

बाजारखाला: फर्जी दस्तावेज के जरिए घुसपैठ कर भारत में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला भी चढ़े पुलिस के हत्थे

बांग्लादेशी पासपोर्ट सहित अन्य फर्जी भारतीय पहचान बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बाजारखाला पुलिस के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी नागरिक सज्जाद हुसैन पिछले कुछ दिनों से फर्जी दस्तावेज के जरिए भदेवा स्थित नसीरूल्ला अपार्टमेंट में छिपकर रह रहा था। इसकी भनक लगते इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह की टीम ने बुधवार को ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास से दो लोगों को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह के मुताबिक पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक की पहचान 28 वर्षीय सज्जाद हुसैन पुत्र अब्दुल कादिर निवासी नार्थ मेखल वार्ड नंबर 03 हथाजरल रहीमपुर व हाल पता भदेवा स्थित नसीरूल्ला अपार्टमेंट के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज मोहम्मद तलहा पुत्र दिलशाद अहमद निवासी बाजारखाला क्षेत्र स्थित भदेवा ने तैयार किया था। यह सुनते ही पुलिस ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने वाले तलहा को भी धरदबोचा।

पुलिस द्वारा किए गए पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सज्जाद हुसैन फर्जी तरीके से भारतीय पहचान जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं वोटर आईडी तैयार कराने के बाद बैंक खाता भी खुलवा लिया था। फर्जी दस्तावेज बनवाने के बाद बांग्लादेशी नागरिक सज्जाद हुसैन आजाद बनकर यहां सालों से रह कर शायद यहां की गतिविधियों पर नजर डालें हुए था। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जानकारी एकत्र की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित बचपन से ही बीस नंबर बिल्डिंग, अलफरजदक स्ट्रीट, अदबुदक डिस्ट्रिक्ट, अरब कंट्री रियाद में निवास करता रहा और पिछले कुछ सालों से बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित नसीरूल्ला अपार्टमेंट में रहता था।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!