ए अहमद सौदागर लखनऊ। बाजारखाला पुलिस ने इनोवा कार के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पांच लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस ठग ने इनोवा कार के नाम पर आपराधिक षड्यंत्र करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार रकम हड़पी थी।
उपनिरीक्षक शिवानंद के मुताबिक बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग स्थित मोतीझील कॉलोनी निवासी मोहित जायसवाल ने बीते 23 मई 2025 को लिखित तहरीर देकर बताया कि मोहम्मद तारिक व मोहम्मद उमर सहित अन्य लोगों ने उनसे इनोवा कार के नाम पर आपराधिक षड्यंत्र करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर असली कागजात बनवाकर पांच लाख 25 हजार रुपए की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन की गई तो सही पाए जाने पर बीते नौ अक्टूबर 2025 सआदतगंज क्षेत्र स्थित किशोरगंज निवासी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया, जबकि इस गिरोह में शामिल मोहम्मद तारिक फरार चल रहा था।
इंस्पेक्टर बाजारखाला की टीम में शामिल उपनिरीक्षक शिवानंद व कांस्टेबल धीरज यादव ने बुधवार को चौक थाना क्षेत्र स्थित पुराना नक्खास निवासी मोहम्मद तारिक थाना गाजीपुर इलाके से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




