August 8, 2026 2:14 am

बाजारखाला: सरे शाम एक युवक पर गोलियों की बौछार करने वाला दबंग ठेकेदार धरा गया 

जान से मारने की नीयत से मारी थी गोली, घायल की हालत गंभीर 

मेहंदी गंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला, घटना में इस्तेमाल असलहा बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बाजारखाला थाना क्षेत्र के मेहंदी गंज में शनिवार देर शाम भरी भीड़ में श्याम चेतन तिवारी के ऊपर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंककर घायल करने वाले दबंग ठेकेदार वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई को रविवार को घटना में इस्तेमाल असलहा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि शनिवार देर शाम बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित मेहंदी गंज में भीड़भाड़ थी और लोगों का आना-जाना था। सबकुछ ठीकठाक था कि इसी दौरान मेहंदी गंज निवासी वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई अपने अन्य साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते उपरोक्त निवासी श्याम चेतन तिवारी के ऊपर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। गोली लगते ही चेतन गंभीर रूप से घायल हो गिर पड़े। अचानक गोली चलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और देखते ही देखते वहां सन्नाटा पसर गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आनन-फानन में घायल चेतन को अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल श्याम चेतन तिवारी की पत्नी मानसी तिवारी उर्फ श्वेता की तहरीर पर मेहंदी गंज निवासी वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई, हर्षित बाजपेई एवं अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद इंस्पेक्टर बाजारखाला की टीम ने आरोपित वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल असलहा बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित वैभव नगर निगम में अपने पिता के साथ ठेकेदारी करता है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!