August 8, 2026 2:29 am

बारातियों से भरी बस व डीसीएम भिड़ी, 11 घायल एक बुजुर्ग की मौत 

बस में थे बराती और सुल्तानपुर से इटावा जा रही थी 

पुलिस दमकल कर्मियों के साथ बचाव कार्य में जुटी, घायलों को भेजा अस्पताल 

किसान पथ पर स्थित अनुप खेड़ा गांव के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के किसान पथ पर स्थित अनुप खेड़ा गांव के पास मंगलवार शाम बारातियों से भरी बस और उल्टी दिशा से आ रही डीसीएम की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 11 बाराती घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक बस में तीस पैंतीस के करीब बराती सवार थे। पुलिस दमकल कर्मियों के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही घराती-बाराती के घरवालों में कोहराम मच गया।

घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार शाम सात बजे बिजनौर थाना क्षेत्र के किसान पथ पर स्थित अनुप खेड़ा गांव के पास सुल्तानपुर जिले के ग्राम लखौटा से बरात लेकर इटावा जा रही बस यूपी 44 एटी 6853 की उल्टी दिशा से आ रही डीसीएम यूपी 76 टी टी 7232 की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

बस में करीब तीस से पैंतीस लोग सवार थे। हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग राम मझोर की मौत हो गई, जबकि 11 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में साधुराम, अमरनाथ, लक्ष्मण यादव, वासुदेव, राजेश कुमार यादव, प्रदीप यादव, शकील, संतोष व संदीप। पुलिस सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!