November 7, 2026 3:11 am

बारावफात पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जगह-जगह रहेगा पुलिस बल का घेरा 

तैयारी: अफसर ले रहे पल-पल की खबर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स कर रहे फ्लैग मार्च 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बारावफात के मौके पर आगामी 26 अगस्त 2026 को निकलने वाले जुलूस-ए-मदहे सहाबा और जुलूस-ए- मोहम्मदी को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। संवेदनशील स्थानों को अर्धसैनिक बलों के घेरे में रखने की तैयारी है। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के दौरान वीडियो कैमरे की पैनी नजर हर एक शख्स पर होगी।

जुलूस के दौरान खलल डालने का प्रयास करने वालों से निपटने के लिए राजधानी की पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही पीएसी व अर्धसैनिक बलों को बुलाया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक चुप ताजिया व बारावफात पर सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे पश्चिमी जोन को पांच जोन एवं 23 सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 51 राजपत्रित अधिकारी व 1096 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से तीन पुलिस उपायुक्त, 14 एडीसीपी, 34 एसीपी, 49 निरीक्षक, 344 उपनिरीक्षक, 566 मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 137 महिला आरक्षी के अलावा 11 कंपनी पीएसी, छह क्यूआरटी, चार महिला क्यूआरटी तैनात रहेंगी। जबकि एलआईयू, ड्रोन कैमरा, 36 क्लस्टर मोबाइल, दस घुड़सवार पुलिस की टीमें सक्रिय रहेंगी।

सुरक्षा के मद्देनजर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं व्हाट्सएप आदि पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था में भी बदलाव रहेगा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!