June 6, 2026 4:08 am

​बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए जुटे दिग्गज, लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। (संवाददाता) बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के उद्देश्य से जॉइनिंग फोर्सस इंडिया, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, पेस संस्थान लखनऊ एवं CACL के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए राज्य नोडल अधिकारी उत्तर प्रदेश सैयद रिजवान अली के साथ साथ विभिन्न सरकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया साथ बाल अधिकारों पर काम करने वाली संस्थाओं के प्रमुख हुआ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में यह संस्थान की सचिव राजविंदर कौर ने सभी का स्वागत कर दीप प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने हेतु गहन चर्चा हुई साथ ही भविष्य में तय की जाने वाली रणनीति को सभी के बीच आपसी सामंजस्य से तैयार किया गया। पेस संस्था के निदेशक थॉमसन थॉमस द्वारा भविष्य की चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग से आगामी कार्य योजना पर जोर दिया गया।

 

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!