August 8, 2026 2:12 am

बिजनौर क्षेत्र में पुलिस का पैदल गश्त,एसीपी बोले अपराधियों पर रहेगी सख्त नजर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद की देखरेख में इंस्पेक्टर बिजनौर की टीम ने क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कपिल गौतम, अतिरिक्त इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी, एसएसआई नाजिम खान व पुलिस बल ने क्षेत्र में मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की गई। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों में भय पैदा करना रहा।

एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने कहा कि पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित गश्त व चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!