August 8, 2026 2:14 am

बिजनौर: मां से अवैध संबंध को लेकर युवक ने नाबालिग चाचा के साथ मिलकर की थी संविदाकर्मी की हत्या 

पुलिस ने मुख्य और उसके नाबालिग चाचा को दबोचा 

घटना में इस्तेमाल चापड़, खून से सनी ईंट व मृतक का मोबाइल फोन बरामद 

अशरफ नगर गांव के बाहर झील के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित अशरफ नगर गांव निवासी 27 वर्षीय संविदाकर्मी सूरज गौतम की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम की टीम ने रविवार को दो लोगों को पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर राजफाश कर एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चापड़, खून से सना ईंट व मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

सनद रहे कि बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित अशरफ नगर गांव निवासी 27 वर्षीय पीजीआई में कार्यरत संविदाकर्मी सूरज गौतम की हत्या कर फेंकी गई लाश शनिवार सुबह अशरफ नगर गांव के बाहर झील किनारे मिली थी। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई शुभम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक इस मामले में आसपास में लगे करीब पचास सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने अशरफ नगर गांव निवासी अनिल कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना की परत-दर-परत खुलती गई।

पुलिसिया पूछताछ के बाद अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि उसकी मां और मृतक सूरज के बीच पिछले तीन साल से अवैध संबंध चल रहा था और एक दिन अपनी मां और मृतक सूरज को आपत्तिजनक हालत में देख बर्दाश्त नहीं कर सका और सूरज को अपने घर की दहलीज पर कदम रखने के लिए मना किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। आरोपित अनिल ने पुलिस को बताया कि तभी सूरज को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए अपने नाबालिग चाचा के साथ योजना बनाई और बहाने से बुलाकर पहले छक कर शराब पिलाया फिर चापड़ से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले थे। पुलिस इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर कातिल अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग हत्यारे को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग कक्षा नौ का छात्र है, जबकि अनिल यादव आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!