April 19, 2026 5:49 pm

बिजली के तारों के नीचे फसल रखना पड़ सकता है भारी, आपदा मित्रों ने किसानों को किया जागरूक

सिकटिया, जिला सीतापुर।  जिला अधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन एवं जिला आपदा विशेषज्ञ श्री हीरालाल जी के नेतृत्व में जनपद के आपदा मित्र इन दिनों किसानों की सुरक्षा और कल्याण के लिए समर्पित हैं। इसी कड़ी में आपदा मित्रों ने क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचने के प्रति जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान आपदा मित्र पंकज कुमार यादव ने देखा कि किसान भूपेंद्र की गेहूँ की फसल बिजली के हाईटेंशन तारों के ठीक नीचे इकट्ठा की गई थी। गर्मी के मौसम में बिजली के तारों से निकलने वाली चिंगारी या तारों के टूटने से फसल में आग लगने का बड़ा खतरा बना हुआ था।

खतरे की गंभीरता को देखते हुए आपदा मित्र पंकज कुमार यादव ने किसान भूपेंद्र को समझाया कि बिजली के पोल और तारों के नीचे फसल रखना जान-माल के लिए कितना जोखिम भरा हो सकता है। आपदा मित्र की बात को समझते हुए किसान ने तुरंत अपनी गलती मानी और फसल को वहाँ से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए, जिसके बाद गेहूँ की खंदाई का कार्य संपन्न कराया गया।

“जिला प्रशासन की प्राथमिकता किसानों की मेहनत की फसल को सुरक्षित रखना है। हमारे आपदा मित्र गाँव-गाँव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि छोटी सी लापरवाही किसी बड़ी आपदा का कारण न बने।”

हीरालाल, जिला आपदा विशेषज्ञ

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी किसानों से अपील की है कि फसल की कटी हुई ढेरी को बिजली के खंभों या तारों से दूर रखें। खेतों के आसपास बीड़ी-सिगरेट न पिएं और न ही आग जलाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!