November 4, 2026 3:33 pm

बिजली के तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के कॉपर वायर के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में काफी समय से बिजली के तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 लाख रुपये कीमत का चोरी हुआ कॉपर वायर बरामद किया है।

क्षेत्र में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मलिहाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार भाटी ने अपनी टीम के साथ गांवों में गश्त और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध गिरोह को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान मनोज, रणजीत, शिवा उर्फ तन्नू और मोनू यादव के रूप में हुई। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मलिहाबाद के अलावा थाना रहीमाबाद क्षेत्र के गांवों, बीकेटी और उन्नाव जिले के शेरपुर समेत कई इलाकों में बिजली के ट्रांसफार्मर से कॉपर के तार चोरी किए थे।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी किया गया 7 लाख रुपये का कॉपर वायर बरामद किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!