August 8, 2026 2:15 am

बीकेटी: गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गैंगस्टर एक्ट के मामले में काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे दो अभियुक्तों को बीकेटी पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सीतापुर हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े दोनों आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और अवैध तरीके से आर्थिक व भौतिक लाभ उठा रहे थे।

अवैध तरीके से आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करने के इरादे से क्षेत्र में भय व आतंक कर चोरी, मारपीट व भोले-भाले लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले फरार चल दो आरोपितों को बीकेटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक शशि प्रकाश सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बीकेटी क्षेत्र स्थित कठवारा गांव निवासी लल्लन उर्फ लल्ला पुत्र सुंदर पासी व बीकेटी के कठवारा गांव व हाल पता सैरपुर के सरौरा गांव निवासी मोनू पासी उर्फ मोनू रावत पुत्र स्व सुंदर रावत बताया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और क्षेत्र में डर का माहौल बनाते हुए घटनाओं को अंजाम देते हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!