November 3, 2026 11:23 pm

बीकेटी: जरहरा में विजयादशमी पर भव्य भंडारा और आल्हा का आयोजन, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के शक्ति प्रदर्शन में जुटे सपा कार्यकर्ता

लखनऊ। (संवाददाता) बीकेटी विधानसभा अंतर्गत जरहरा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव द्वारा हर साल की भांति इस साल की विजयदशमी के अवसर पर क्षेत्र वासियों और अपने शुभचिंतकों के लिए विशाल भंडारा और आल्हा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस आयोजन में समाजवादी पार्टी लखनऊ के जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत सहित समाजवादियों का जमावड़ा हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा जो पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव द्वारा अपने क्षेत्र में स्थापित की गई है उस पर माल्यार्पण किया गया और नेताजी को याद करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पी डी ए को मजबूत करने के लिए संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर बहुत से युवा महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग शामिल रहे और सभी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के साथ-साथ पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव को बीकेटी से विधायक बनने के लिए पार्टी से टिकट की भी मांग किया क्योंकि लगातार पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव अपने क्षेत्र में समाज सेवा और जन सेवा करते हुए समाजवादी व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव ने बताया कि मैं समाजवादी सिपाही हूं और समाजवादी परिवार का हिस्सा हूं पिछले 20 सालों से यह आयोजन होता आया है और आगे भी होता रहेगा। पार्टी ने मुझे बीकेटी से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया तो मैं चुनाव जीतकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में सहयोग करूंगा क्षेत्र की जनता का सहयोग और समर्थन मेरे साथ हमेशा रहता है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!