August 8, 2026 2:14 am

बीकेटी: महिला मरीज से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी डॉक्टर पहुंचा सलाखों के पीछे 

बीएमएस डॉक्टर की करतूत: दुष्कर्मी चिकित्सक गिरफ्तार 

इन्दौराबाग स्थित तेजस अस्पताल में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र के इन्दौराबाग स्थित तेजस अस्पताल के दुष्कर्मी चिकित्सक विजय कुमार गिरी ने अस्पताल में भर्ती महिला से मुंह काला कर पेशे को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने तेजस अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर विजय कुमार गिरी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। बेखौफ दुष्कर्मी ने ओटी कक्ष में भर्ती महिला मरीज की इलाज करने के बहाने रेप किया था। जानकार बताते हैं कि इस घटना में वहां पर काम करने वाले कुछ और लोग भी शामिल हैं, हालांकि पुलिस इस घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की बात से इन्कार कर रही है। आरोपी डॉक्टर मूल रूप से सीतापुर जिले के तम्बौर थाना क्षेत्र के रजनापुर गांव का रहने वाला है और यहां किराए का मकान लेकर अस्पताल चलाता है। पुलिस को आरोपित के पास से एक आधार कार्ड व दो हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।

सनद रहे कि बीकेटी क्षेत्र निवासी एक परिवार की बेटी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। घरवालों ने इलाज के लिए बीती 19 मई 2026 को इंदौराबाग स्थित तेजस अस्पताल में भर्ती कराया था।

आरोप है कि 21 मई 2026 को ओटी कक्ष में भर्ती मरीज पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर डॉक्टर विजय कुमार गिरी ने डॉक्टरी पेशे को बदनाम कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरूण कुमार के मुताबिक पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की गई तो घटना सही पाई गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपित डॉक्टर विजय कुमार गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्मी चिकित्सक विजय कुमार गिरी ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए जुर्म इक़बाल किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की डिग्री बीएमएस है और इंदौराबाग स्थित किराए के मकान में तेजस नाम से अस्पताल चलाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!