August 8, 2026 4:03 am

बीटेक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, कॉलेज में मचा हड़कंप

लखनऊ। (संवाददाता) जानकीपुरम क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में बीटेक चतुर्थ वर्ष के 22 वर्षीय छात्र आकाश दत्त सिंह का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ा। शुक्रवार को देर तक कमरा न खुलने पर सहपाठियों ने जगाने के आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। यह माजरा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कॉलेज प्रशासन और छात्रवास में रहने वाले अन्य छात्रों ने बढ़ई को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि आकाश दत्त सिंह बेड पर औंधे मुंह पड़ा था।

पुलिस आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने से वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर इसकी सूचना घरवालों को दे दी है।

ये ख़बर भी पढ़ें…

ई-रिक्शा में सवार होकर महिला सवारियों से बहकाकर जेवर लूटने वाली महिला गैंग की छह लुटेरिन गिरफ्तार

मूल रूप से मऊ जिले के छिछोरे करोड़ी निवासी अंजनी कुमार का 22 वर्षीय बेटा आकाश दत्त सिंह जानकीपुरम क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में केमिकल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि 29 अक्टूबर को छुट्टी के रात को आकाश वापस क्लास नहीं पहुंचा और दूसरे दिन मेस में खाना खाने भी नहीं गया था।

 

बताया जा रहा है कि इस बीच घरवालों ने कई बार फोन किया जवाब न मिलने पर परिजनों ने उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों को बताया। यह सुनते ही सहपाठी मौके पर पहुंचे और आकाश को आवाज दी।

 

जवाब न मिलने पर कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने मिस्त्री को बुलवाया और हॉस्टल के कमरे का दरवाजा खुलवाया।

देखा कि आकाश औंधे मुंह बेड पर पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आकाश दत्त सिंह की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस के मुताबिक इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!