November 4, 2026 2:37 am

बीबीडी: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी 

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल 

बीबीडी चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीबीडी पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया और क्षेत्र में गश्त करने का दावा करने वाले चौकी प्रभारी टीम के साथ ऊंघते रह गए। बेखौफ बदमाशों ने नकदी के अलावा लाखों रुपए के जेवरात लेकर फुर्र हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद चोरों की तलाश में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बताते चलें कि बीबीडी थाना क्षेत्र के बीबीडी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए के फ्लैट नंबर 206 निवासी सुधांशु पांडेय एक निजी कालेज में अध्यापक हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को श्री पांडेय कमरे का ताला बंद कर बच्चों को स्कूल लेने गए थे। स्कूल से वापस घर लौट तो उनके होश उड़ गए देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और भीतर सामान बिखरा पड़ा है। यह मंजर देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

खबर मिलते ही इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से छानबीन करने के बाद क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि बेखौफ चोर बीस से 25 लाख रुपए कीमत के गहने व नकदी चुरा ले गए।

 गए थे गश्त पर और सो गए चौकी में

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर बीबीडी पुलिस चौकी है। चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर मानो पुलिस चौकसी की पोल खोल कर रख दी। इस वारदात ने साबित कर दिया कि मातहत अपने अफसरों को गुमराह कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि बीबीडी चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर के आदेश निर्देश को ताक पर रख चौकी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यही वजह है कि दिनदहाड़े चोर घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भाग निकले।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!