मारपीट कर दस हजार रुपए ऑनलाइन कराया ट्रांसफर
बीबीडी क्षेत्र स्थित सुनसान जगह पर हुई घटना का मामला
चारों हमलावर पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में बेखौफ लुटेरों का आतंक थम नहीं रहा है। बदमाश तरह-तरह के हथकंडे अपना कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्राइंडर ऐप के जरिए दोस्ती कर बदमाशों ने एक युवक को बुलाया फिर सुनसान जगह पर लेजाकर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने के के बाद दस हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो भी तक बना डाला और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन कर आरोपितों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र स्थित काशी राम नगर निवासी 24 वर्षीय सत्यम सिंह ने बीबीडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि छह अक्टूबर 2026 की रात करीब एक बजे ग्राइंडर ऐप के जरिए एक संदिग्ध युवक ने उससे दोस्ती कर मिलने के लिए बीबीडी क्षेत्र में बुलाया। बताया जा रहा है कि वहां पहुंचने पर बदमाशों ने एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां पर चार लोगों ने बंधक बनाकर सत्यम सिंह को तरह-तरह की यातनाएं देते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उससे दस हजार रुपए भी ट्रांसफर करा लिए।
आरोप है कि बदमाशों ने कपड़े उतरवाकर वीडियो बताया और किसी से न बताने की धमकी भी दी।
किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकल कर पीड़ित सत्यम थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जानकार बताते हैं कि पुलिस ने सत्यम सिंह को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले चारों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।





