कहां है और किस हाल में है जसवंत घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
गुमशुदगी दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस, फाइलों में तलाश
ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र के जुग्गौर गांव निवासी 30 वर्षीय जसवंत कुमार यादव पुत्र स्व राम प्रकाश यादव कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गया। घर न लौटने पर घरवाले अपने लाडले की तलाश में नाते-रिश्तेदार से लेकर हर जगह खोजबीन की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल सका। सफलता न मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बीबीडी पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद गुमशुदगी की धारा में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली और घंटे दो घंटे भर खोजबीन करने का दावा किया, लेकिन उसके बाद चुप्पी साध कर बैठ गई। इससे यही लग रहा है कि पुलिस को किसी अनहोनी का इंतजार है। इस मामले में जिम्मेदार पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं और उम्मीद है कि युवक को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। हालांकि इससे पहले भी राजधानी लखनऊ पुलिस कई मामलों में फेल साबित हो चुकी है।
राजधानी में हो रही घटनाएं पुलिस के गिरते इकबाल की नजीर है। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमों ने ऐसी ही कई घटनाओं में कथित तौर पर पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बताते चलें कि बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित जुग्गौर गांव निवासी 30 वर्षीय जसवंत कुमार यादव 15 अप्रैल 2026 की सुबह कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गया। बेटे के घर न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि परिजन नाते-रिश्तेदार से लेकर न जाने कहां-कहां अपने जिगर के टुकड़े को तलाशा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हार मानकर पीड़ित परिवार स्थानीय पुलिस का सहारा लिया और तहरीर देकर पूरी बात बताई। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। पुलिस जसवंत कुमार यादव की तलाश के लिए कुछ कदम आगे बढ़ी और खोजबीन करने का ढोल पीटा, लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। जसवंत कहां और किस हाल में है इसे लेकर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हुलिए पर एक नजर
रंग गेहुंआ, लंबाई करीब पांच फीट, पहनावा फिरोजी रंग की शर्ट, नीली जींस की पैंट पहन रखा है। घरवालों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी शख्स को इसके बारे में जानकारी मिले तो बताने कृपा करें। बीबीडी थाने का सीयूजी नंबर, 94554405398, ग्राम प्रधान का मोबाइल फोन नंबर 9839240630 पर भी सुचित करें।




