August 8, 2026 4:03 am

बुंदेलखण्ड विकास निधि के तहत चित्रकूट की एक परियोजना के लिए 125.93 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बुंदेलखण्ड विकास निधि (राज्यांश) के तहत जनपद चित्रकूट की एक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 125.93 लाख रूपये मंजूर किये हैं।

मंजूर की गई धनराशि मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट के निवर्तन पर रखी गई है। इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट को प्रेषित कर दी गई है।

शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि से जनपद चित्रकूट के एलेहा बढ़ैया से प्रकाश नारायण के जिल्ला तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि यह धनराशि केवल इसी परियोजना पर ही मानक विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी।

इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा। इससे इतर व्यय वित्तीय अनियमितता होगी, जिसका संपूर्ण दायित्व मुख्य विकास अधिकारी का होगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!