न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बुन्देलखण्ड विकास निधि राज्यांश के अन्तर्गत जनपद हमीरपुर एवं जालौन की दो-दो परियोजनाओं के क्रियान्वयन लिए कुल 346 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि संबंधित जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस संबंध आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद हमीरपुर हेतु मंजूर की गयी 196 लाख रूपये की धनराशि से कपसा ग्राम पेयजल योजना तथा गुसियारी ग्राम पेयजल योजना का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इसी प्रकार जनपद जालौन हेतु मंजूर की गयी 150 लाख रूपये की धनराशि से बैन से दहगुवां सम्पर्क मार्ग तथा उंचा से चटसारी सम्पर्क मार्ग में नव निर्माण कार्य कराया जायेगा।




