August 8, 2026 2:11 am

बेइंतहा लापरवाही: माल में सेफ्टी टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से दो मजदूरों की मौत 

नबीपनाह गांव में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के नबीपनाहा गांव में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब घर में बने सेफ्टी टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई। सेफ्टी टैंक में मजदूरों के फंसे होने की खबर चारों तरफ फैल गई। गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और दोनों को टैंक से निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना माल थाना क्षेत्र स्थित नबीपनाह गांव की है। बताया जा रहा है कि नबीपनाहा गांव निवासी मयंक सिंह शुक्रवार को घर में बने सेफ्टी टैंक की सफाई करने के लिए गांव के ही रहने वाले 35 वर्षीय राजेश पासी व 36 वर्षीय रिंकू को बुलाया था। दोनों मजदूर सेफ्टी टैंक में सफाई करने के लिए उतरे कि टैंक से निकली जहरीली गैस ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। जहरीली गैस के कारण दोनों का दम घुट गया। बताया जा रहा है कि दोनों के पास न तो सुरक्षा उपकरण थे न ही दोनों ने मास्क पहना था। जहरीली गैस की चपेट आकर टैंक में फंसे होने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर माल दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिना सुरक्षा के मकान मालिक ने दोनों को सेफ्टी टैंक में उतारा था

बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरों के पास सेफ्टी टैंक की सफाई करने के लिए कोई सुरक्षा के उपकरण नहीं थे, इसके बावजूद भी मकान मालिक ने दोनों मजदूर राजेश पासी व रिंकू रैदास को टैंक में उतार दिया था। जानकार बताते हैं कि मयंक सिंह अपने रसूख के बल पर दोनों को सेफ्टी टैंक की सफाई करने के लिए बुलाया था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में घरवाले अगर तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!