August 8, 2026 2:20 am

बेकाबू बोलेरो कार ने मचाई तबाही चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकें क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा 

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद,लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक बेकाबू सफेद कलर की बोलेरो ने बड़ा हादसा कर दिया रहीमाबाद थाना क्षेत्र के सस्पेंड चौराहे पर गहदों की तरफ से आ रही सफेद रंग की बोलोरो यू पी 35 बी पी 6207 अनियंत्रित हो गई कार ने चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों में टक्कर मार दी.

ज्ञात हो कि लालता प्रसाद पुत्र महावीर निवासी ग्राम गदिया खेड़ा मजरा तिलन थाना रहीमाबाद का है रविवार को सुबह लगभग दस बजे सस्पन चौराहे पर दुकान का सामान लेने अपने मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर यू पी 32 एच पी 2639 से गया था तभी ललता प्रसाद ने अपनी मोटरसाइकिल शिवप्रसाद गुप्ता की दुकान पर खड़ी करके अपना सामान ले रहा था तभी गहदो की तरफ से आ रही बहुत तेज गति से सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो जो की लापरवाही से चलाते हुए रहीमाबाद की तरफ जा रहा था मेरी मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।

मोटरसाइकिल उछलकर काफी दूर जा गिरी और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई उसके बाद उपरोक्त चालक ने सरला पत्नी सत्य प्रकाश निवासी मवई थाना औरास जनपद उन्नाव की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू पी 32 एम एम 1352 व शिवप्रसाद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय पुतीलाल गुप्ता की होंडा एक्टिवा निवासी ग्राम अटेर मजरा सस्पन थाना रहीमाबाद जिनकी एक्टिवा स्कूटी को भी टक्कर मार दिया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू पी 32 पी यू 3220 है जिससे उनकी भी गाड़ी पूर्व रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है और सभी गाड़ियां रोड से काफी दूर खड़ी हुई थी इस संबंध में थाना रहीमाबाद पर तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है.

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!