August 8, 2026 2:25 am

बेख़ौफ़ चोरों ने घर व दुकान में की चोरी

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थानों के अलग-अलग स्थान पर बेख़ौफ़ चोरों ने बिजली कर्मचारियों के घर में घुसकर घर के अलमारी बक्से में रखें जेवर कपड़े नागदी रुपए चोरी कर पुलिस को चुनौती देते हुए घटना को दिया अंजाम पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर जांच शुरू कर दी

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के बड़ी गढ़ी गांव में यूपीपीसीएल कर्मचारी नीरज गौतम के घर से लाखों की चोरी। छत पर लगे लोहे के जाल का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर।

कमरे में रखे बक्से व अलमारी तोड़कर सोने चांदी के जेवर जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपए सहित 40 हजार रुपए की नगदी चोरी करके चोर हुए रफू चक्कर, आगामी 8 नवंबर को थी पीड़ित नीरज की बहन की शादी है।

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी और इसी क्रम में रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भतोइया पुलिस चौकी के सामने हरदोई लखनऊ पुल के निकट संदीप गुप्ता की दुकान में शनिवार को शाम को रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे रविवार सुबह जब दुकान खोल तो देखा कि मिठाई का काउंटर खुला मिला जिसमें तीन किश्ती मिठाई गायब मिली जिसकी शिकायत पुलिस 112 कंट्रोल रूम लखनऊ सूचना दर्ज कराकर रहीमाबाद थाने में इसकी शिकायत लिखित देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाने की मांग की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!