November 4, 2026 10:26 am

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए व्यक्ति की तलाश कर रही है।

मड़ियांव क्षेत्र में रहने वाली शिप्रा देवी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके पति सत्य रत्न के बारे में प्रखर पांडेय नाम के शख्स ने बताया कि मंगलवार दोपहर सत्य रत्न ने खबर दी कि वह हजरतगंज में हैं और दो स्कार्पियो उनका पीछा कर रही है।

यह सुनते ही पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी शाम छह बजे शिप्रा देवी के मोबाइल फोन पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा आप के पति किडनैप हो गए हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र के मुताबिक मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि एक व्यक्ति से उसकी बहन को लोहिया अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर सत्य रत्न द्वारा 7.5 लाख रुपए लेने के बाद नियुक्ति पत्र देने वाले दिन अचानक लापता हो गया। उन्होंने बताया कि टेक्निकल व सर्विलांस जांच पड़ताल में सत्य रत्न की लोकेशन पूरे दिन हजरतगंज इलाके में रही। यह भी बताया गया है इसी दिन नामजद आरोपी प्रखर पांडेय से भी 17000 रुपए ऑनलाइन लिया था। इस मामले में पुलिस की अबतक की छानबीन में सामने आया है कि सभी व्यक्ति एक-दूसरे के परिचित हैं और सत्य रत्न द्वारा अन्य लोगों से भी रुपए लेने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इसके बाद भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से छानबीन की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!