मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोड पर जन सेवा केंद्र को बनाया निशाना बीती रात में बेखौफ चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस के काउंटर की दराज में रखे नगद दस हज़ार रुपए चोरी कर घटना को दिया अंजाम।
इस घटना की दुकान मालिक लुकमान अंसारी ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।




