मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार की रात में बेखौफ चोरों ने दो घरों का निशाना बनाकर लाखों के जेवरात, कपड़े चोरी कर रफू चक्कर हो गए। दो घरों में सुबह जब परिजनो की आंख खुली तो देखा सारा सामान इधर उधर पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मवई कला निवासी रामचंद्र उर्फ पप्पू के घर से करीब अज्ञात चोर चार लाख दस हजार के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ है।
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चोर मवई कला मजरा के महमूबखेड़ा निवासी सुखराम के घर से अज्ञात चोरों ने दो लाख पच्चीस हजार रुपए के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। दो घरों में एक साथ चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों मे दहशत माहौल बना हुआ है। और ग्रामीणों का कहना है कि इस समय रहीमाबाद थाने पर तैनात पुलिसकर्मी पर्याप्त न होने के कारण चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ रही है क्योंकि हमारे यहां की पुलिस जिले की कार्यक्रम में लगाकर रात में कस्बा गैस नहीं हो पा रहा है और इस तरह की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं जिसे रोक पाना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।




