August 8, 2026 2:25 am

बेखौफ चोरों ने पक्की दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपए का जेवरात एवं कपड़े किए पार

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को बेखौफ चोरों ने ग्राम महमूद नगर के निवासी गुलाबी पुत्र सुरगी गंगाराम गौतम एवं संदीप रावत के घर के पीछे वाली पक्की दीवाल में सेंध लगाकर लाखों रुपए का जेवरात एवं कपड़ा बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी कर घटना को दिया अंजाम, ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

क्षेत्र में कई चोरियों का पुलिस खुलासा करने में असफल दिखाई दे रही है और दिन पर दिन चोरों की हौसले बुलंद होते जा रहे हैं इसीलिए गांव के ग्रामीणों में पुलिस के पर सवाल उठा रही है क्योंकि अगर सही तरीके से कस्बे में पुलिस गस्त करती तो जो चोरियां हो रही है उनमें से रोकथाम लगाई जा सकती थी। जब इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेश कुमार भाटी जी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस घटना की दोनों लोगों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!