मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में शनिवार को 18वीं दिव्य एवं भव्य महावीर झंडा मेला शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 12 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। विश्व हिंदू परिषद के रायबरेली विभाग मंत्री भूपेंद्र हिंदू ने बताया कि यात्रा में लगभग 10 हजार लोगों ने भाग लिया। विभिन्न गांवों से निकली शोभायात्राएं रहीमाबाद के बड़े चौराहे पर एकत्र हुए और इसके बाद में डीजे, नगाड़ों और जयकारों के बीच यात्रा आगे बढ़ी। हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए सभी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा कस्बा भगवामय नजर आया और रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुनायक ने अपने हमराही फोर्स के साथ हर नुक्कड़ चौराहे पर नजर रखते हुए और शोभा यात्रा के साथ-साथ पैदल चलते रहे और खूब धूमधाम से शांतिपूर्ण ढंग से आवा गवन सुचारू रूप से चला रहा और काफी लोग
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। छोटे-छोटे बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों में नजर आए। श्रद्धालु रंग-गुलाल खेलते दिखाई दिए। संडीला के मशहूर झांकी ग्रुप ने भगवान श्रीराम, भगवान शिव, बालाजी और अघोरी समेत विभिन्न धार्मिक स्वरूपों की झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
जगह-जगह हुए भंडारे, दिखा उत्साह
शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह भंडारे और खानपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा बड़े चौराहे से छोटे चौराहे पहुंची और फिर वापस बड़े चौराहे होते हुए कटरा पुल स्थित मेला स्थल पर पहुंची। शाम चार बजे शोभायात्रा का समापन हुआ, जिसके बाद मेले का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, विश्व हिंदू परिषद के रायबरेली विभाग मंत्री भूपेंद्र हिंदू, लवकुश नगर के जिला सह मंत्री श्रवण सनातनी, आचार्य रामजी महाराज, अर्पित सोनी, महेंद्र पाल, कमलेश, सुनील कोटेदार, एडवोकेट रामपाल सूर्या, अनिल कश्यप और अनमोल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
शोभायात्रा के दौरान रहीमाबाद थाना पुलिस और मेले में औरास थाना रहीमाबाद की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। कटरा पुल पर लगा मेला देर रात तक चलने की बात कही गई और रात में भजन एवं कीर्तन का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा जिसको देखने के लिए दूर-दूर से सुनने और देखने के लिए आते रहते हैं और उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में दोनों थाने की पुलिस अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए हैं ताकि कोई भी लड़ाई झगड़ा ना हो कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।





