जिला अध्यक्ष लखनऊ अतुल कुमार ने प्रशासन को दी चेतावनी
25/10/2025 को आंदोलन की तिथि तय कर किया जाएगा बड़ा आंदोलन
मलीहाबाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 22/10/2025 को भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के जिला अध्यक्ष लखनऊ/जिला प्रभारी हरदोई अतुल कुमार माल ब्लाक के ग्राम सैदापुर चक में 48 दिन से लगातार अनिश्चितकालीन धरना में पहुंचे दीपावली के बड़े त्यौहार पर भी अधिकारियों ने धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं का निस्तारण न किया अधिकारियों की किसानों के प्रति उदासीनता को देखते हुए जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मलिहाबाद तहसील प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा इस पूरे मामले से राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी,सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों को अवगत कराकर 25 अक्टूबर 2025 को बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
आंदोलन की तिथि तय की जाएगी बड़ा आंदोलन किया जाएगा किसी भी सूरत में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हर हाल में किसानों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा चाहे जिस स्तर पर आंदोलन करना पड़े आंदोलन करके किसानों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा प्रशासन चाहे हम पर मुकदमा लिखाये चाहे जेल भेजे चाहे लाठी चलवाये चाहे गोलियां चलवाये मलिहाबाद तहसील प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी श्रेत्र के समस्त पदाधिकारियों एवं किसान साथियों से आंदोलन की तैयारी किए जाने का आग्रह किया।




