November 4, 2026 1:30 pm

“भाजपा जनता के वोट से नहीं, वोट चोरी से जीत रही”: कांग्रेस नेताओं की ज़मानत पर बोलीं आराधना मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा “मोना ” ने वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में भाजपा सरकार द्वारा जेल भेजे गए नि. प्रदेश महासचिव अनिल यादव जी, जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर जी, राजेश कुमार, मनोज गौड़, राजेश गौतम उर्फ राजा गौतम और पंकज चौधरी की जमानत को न्याय की जीत बताया है, और जमानत में प्रयास और सहयोग कांग्रेस विधि विभाग और स्थानीय संगठन के साथ सभी पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है ।

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा द्वारा की जा रही देश के लोगों की वोट चोरी उजागर हो चुकी है, राहुल गांधी जी ने बहुत पहले ही इसका पर्दाफाश किया था, और जनता को यह बात समझ में आ चुकी है कि भाजपा अब जनता के वोट से चुनाव नहीं जीत रही , बल्कि देश के लोगों की वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है , ज्ञानेश कुमार ने संवैधानिक पद पर बैठकर देश के लोगों से धोखा दिया है, हम वोटचोरी के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!