लखनऊ। (संवाददाता) भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन को और अधिक सशक्त व गतिशील बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सांगठनिक नियुक्तियां की गईं। प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशों के क्रम में किसानों के हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार के लिए लखनऊ और सीतापुर जनपद में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश सिंह को लखनऊ जनपद का जिला अध्यक्ष (भानु) मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से राजधानी क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इसके साथ ही सीतापुर जनपद में संगठन की कमान युवा और ऊर्जावान चेहरों को सौंपी गई है।
अमित कुमार उर्फ़ बबलू को युवा जिला अध्यक्ष सीतापुर (भानु) नियुक्त किया गया है।
ममता तिवारी को जिला अध्यक्ष सीतापुर महिला विंग (भानु) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दर्जनों नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता
इस अवसर पर एक विशेष सदस्यता अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश, मंडल, तहसील और जिला कार्यकारिणी के दर्जनों सक्रिय सदस्यों ने भारतीय किसान यूनियन (भानु) की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की लड़ाई और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पूरा प्रांगण किसानों के नारों और जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने निम्नलिखित गगनभेदी नारे लगाकर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और निष्ठा प्रदर्शित की।
इस सांगठनिक विस्तार से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में लखनऊ और सीतापुर क्षेत्र में किसानों की आवाज़ को और अधिक मजबूती मिलेगी।





