August 8, 2026 2:23 am

भारतीय को-आपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड संस्था की बैठक लीजेन्ट होटल गोमती नगर लखनऊ में सम्पन्न

लखनऊ। भारतीय को-आपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड संस्था की बैठक लीजेन्ट होटल गोमती नगर लखनऊ में सम्पन्न हुई।बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता उपनिबंधक उपायुक्त लखनऊ मंडल सहकारिता उ० प्र० के श्री डा० रत्नाकर सिंह जी ने की बैठक का शुभारंभ भगवानू विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया। बैठक में बोलते हुए निदेशक श्री छोटे लाल यादव जी ने सहकारिता को जन-जन का आन्दोलन बताया तथा सभी लोग मिलकर सहयोग करें। इसके लिए सभी प्रतिनिधियों को आगे आने की बात कही जिसमें श्री डा० रत्नाकर सिंह जी ने माननीय प्रधानमंत्री दामोदर दास मोदी जी का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा तथा संस्था के सभी अधिकारी गणों व कर्मचारी गणों व सहस्यों ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। अंत में श्री रत्नाकर सिंह उपनिबंधक सहकारिता ने सभी प्रतिनिधियों से चुनाव कराने के लिए विचार विमर्श किया। सभी प्रतिनिधियों द्वारा चुनाव कराने की मांग की। जिसके बाद एजेंडा सुनाने की कार्यवाही सुरु हुई। अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार संस्था के प्रबंध निर्देशक श्री वी० कुमार जी ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसके बाद उपनिबंधक जी ने चुनाव कराने की सहमति दे दी। अंततः सभा की अध्यक्षता कर रहे। श्री डा० रत्नाकर सिंह उपनिबंधक जी ने समापन की घोषणा कर दी। संस्था के अधिकारी गण व कर्मचारी गण व सभी सदस्य उपस्थित रहे जिसमें संस्था के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार बुक्ला, उपाध्यक्ष सोमेश वर्धन सिंह, प्रबंध निर्देशक वी. कुमार, महाप्रबंधक श्री पवन कुमार पांडेय, अधिसाशी अभियंता श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता श्री मो० आमिर, वित्त नियंत्रक श्री आशीष पाठक, कम्प्यूटर आपरेटर सुश्री रानी पाल,सुपरवाइजर श्री सतेन्द्र कुमार सिंह, श्री राजेश पाण्डेर श्री सुशील कुमार

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!