मलिहाबाद,लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान को लेकर व भीम आर्मी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर रविवार को थाना रहीमाबाद पर मुकदमादर्ज हुआ हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भारतीय संविधान को लेकर व भीम आर्मी के विरुद्ध गलत टिप्पणी करने वाले के खिलाफ थाना रहीमाबाद क्षेत्र के भतोईया गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह पुत्र कप्तान सिंह द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की आस्था का केन्द्र भारतीय संविधान को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के सम्बन्ध में भीम आर्मी संगठन के लोगों ने थाना रहीमाबाद पर एकत्र होकर विरोध किया था।
समाज में इस तरह के अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने वाले युवक पर बहुजन समाज के लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस सम्बंध में आजाद समाज पार्टी के लेटर पैड पर मोहित राज अंबेडकर विधान सभा अध्यक्ष मलिहाबाद निवासी सराय प्रेम राज पोस्ट काकोरी लखनऊ अशोक कुमार बौद्ध जिला अध्यक्ष लखनऊ छोटी जुगौली गोमतीनगर द्वारा थाना रहीमाबाद पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए रहीमाबाद थाना प्रभारी अनुभव सिंह बीएनएस की धारा 299,332(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है।




