भदेसर। (संवाददाता) फुले अंबेडकर विचार मंच आसावरा के तत्वाधान में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर साहब की 135वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में नई बस स्टैंड आसावरा से विशाल वाहन रैली का शुभारंभ हुआ।
डीजे पर बाबा साहब एवं बहुजन समाज में जन्म में संत महापुरुषों के गाने पर बजाते हुए बाबा साहब के गगन भेदी नारे लगाते हुए युवाओं ने अपने-अपने वाहनों से अनुशासन एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए रेबारियों की ढाणी उदपुरा होते हुए भदेसर पहुंचे । भेरुजी बस स्टैंड से सदर बाजार होते हुए पुलिस थाने के सामने जनसभा में परिवर्तित हो गई।
फूल अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में हुई जनसभा के मुख्य अतिथि गिरधारी लाल गायरी कार्यक्रम की अध्यक्षता जसु लाल नट एवं नारायणी बाई भील , कमलाबाई गायरी, हजारीलाल कुम्हार, रामचंद्र कीर, अनिल मेघवंशी रावतभाटा, राधेश्याम एरवाल आदि वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो पर अपनी बात प्रमुखता से रखी।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का फुले अंबेडकर विचार मंच के संरक्षक डॉ.शांतिलाल राठौर, संयोजक शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी, रतनलाल खटीक, सुरेशचंद्र नायक, नरेश खटीक, सोनू खटीक, दशरथ मेघवाल, नरेश मीणा, किशन लाल मेघवाल, हनीप खा, आदि कार्यकर्ताओं ने पंचशील पटके और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक राधेश्याम जटिया द्वारा किया गया।




