मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद छेत्र में आज जुलाई को लखनऊ के विधानसभा मलिहाबाद 168 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 9 व स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें भीम आर्मी की स्थापना दिवस के उपलक्ष में भीम आर्मी और राजनीतिक पार्टी आजाद समाज पार्टी में लोगों को सदस्यता दिलाई गई जिसमें सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि बड़े भाई माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के हाथों को मजबूत करने के लिए और गांव-गांव जाकर के भीम आर्मी में लोगों को जोड़ने का काम करेंगे भीम आर्मी एक सामाजिक संगठन है जो सभी वर्गों में किसी भी प्रकार की समस्या हो उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती है, उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल कनौजिया जी ने सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत और ईमानदारी से समाज के बीच में काम करने का आवाहन किया है।
उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह का अन्य अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि कोई भी विभाग या कोई भी व्यक्ति किसी भी तरीके से किसी को प्रताड़ित करेगा या कोई व्यक्ति किसी बहन बेटी के इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा इसका विरोध भीम आर्मी के लोग सड़क से लेकर के संसद तक करेंगे उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार में युवा बेरोजगार है प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाई जा रही है सरकारी स्कूल बंद किया जा रहे हैं लगभग लगभग सभी सेक्टरों को प्राइवेट किया जा रहा है उत्तर प्रदेश में आए दिन बलात्कार और गरीबों की जमीन छीनने का काम सरकार के संरक्षण में हो रहा है।जिसको रोकने के लिए हम सभी लोग आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।




