मलिहाबाद, लखनऊ। भीषण ठंड को देखते हुए रहीमाबाद थाने पर क्षेत्र के चौकीदारों को प्रभारी निरीक्षक ने कंबल, मफलर, सीटी वितरित की और उन्हें निर्देश दिए की रात में अपराध नियंत्रण को लेकर ठंड से बचाव करते हुए कंबल व मफलर का प्रयोग कर सीटी बजा किसी भी तरह की सूचना हो तो थाने पर दें। इस भीषण ठंड में चौकीदार रात भर ठंड एवं शीतलहर में काम करते हैं। लोग ठंड एवं शीतलहर में अपने घरों से बाहर निकल नहीं पाते है। ऐसी अवस्था में ग्रामीण चौकीदार अपनी डियूटी करते हैं।
इसको देखते हुए रहीमाबाद थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की चौकीदारों के बारे में सोचते हुए बुधवार को क्षेत्र के 32 चौकीदारों को कंबल, मफलर, सीटी देकर उन सभी को अपने अपने क्षेत्र में रहते हुए अपराध की रोकथाम पर काम करें जिससे क्षेत्र में चोरी की वारदाते कम रहे जिससे क्षेत्र में लोगों का अमन चैन बना रहे और आम जनमानस की रखवाली हो सके। इस मौके पर मौजूद एस एस आई अरविंद पांडे, हेड मोहर्रिर संतोष सिंह, एस आई योगेश चंदेल, एस आई लाल बहादुर, कांस्टेबल शैलेंद्र यादव, कांस्टेबल पवन, कांस्टेबल अरूण यादव, कांस्टेबल भोजदत्त वा समस्थ रहीमाबाद थाना स्टॉप मौजूद रहा।




