August 8, 2026 2:25 am

भू-माफिया पर की गई बेदखली की कार्यवाही

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने की शिकायतें शासन एवं प्रशासन स्तर पर प्राप्त होती रहती हैं। ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं, भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है,ताकि जनमानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो। ग्राम बरहिया खेड़ा माजरा मुडियारा की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर पूर्व में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को 7 गाटा संख्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया था कि कार्यवाही कर कब्जा मुक्त कराया जाए।

क्षेत्रीय लेखपाल ने पैमाइश के दौरान लगभग सभी गाटा संख्या पर कब्जा पाया था। जिसके बाद कई लोगों पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत वाद न्यायालय में दर्ज कराया गया था। वही गाटा संख्या 1325 जो सरकारी अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज है उस पर रामू गौतम उर्फ वीर प्रताप भारती द्वारा कब्जा कर दुकान व मकान बना लिया गया था। जिस पर भी मंगलवार को बेदखली की कार्यवाही कर न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया गया।

जिसकी वाद संख्या T202510460100831 है। तहसीलदार ने बताया कि बेदखली की कार्यवाही पूरी होने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा और अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पहले ही चेतावनी दे रखी थी कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा अब देखना है कि प्रशासन अपना शिकंजा कब कसता है। या फिर यूं ही सरकारी जमीन पर कब्जा करके कर्म रुपए का चूना लगाते रहेंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!