पिछले दो साल से बना रहा था अपनी हवस का शिकार
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने पीड़िता को भेजा मेडिकल परीक्षण के लिए
मंसूर नगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। आखिर कोई किस पर भरोसा करे जब शिक्षक ही भक्षक हो रहे हों तो कहां कोई अपने बच्चों का दाखिला कराएं। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
यहां एक कलयुगी मौलाना इमरान ने एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बताया जा रहा है वहशी मौलाना बच्ची को डरा-धमकाकर पिछले दो साल से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। अपने ऊपर बीती जब मासूम छात्रा ने माता-पिता से बताया तो उनके होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी मौलाना इमरान को गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र स्थित मंसूर नगर के एक मदरसे में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 11 साल की बच्ची के साथ मदरसे के मौलाना इमरान ने उसके साथ करीब दो साल से रेप कर मानो शिष्य और गुरु के रिश्ते को कलंकित कर दिया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मौलाना इमरान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




