August 8, 2026 2:23 am

भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज, लखनऊ में आज

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 23 अगस्त 2025 को सायं 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज, लखनऊ में किया जाएगा। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही माननीय जयवीर सिंह जी, मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति, माननीय दयाशंकर सिंह जी, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सांसद महाराजगंज-छपरा (बिहार) श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता निरज सिंह, लखनऊ की महापौर माननीया सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद माननीय अमरपाल मौर्य, विधान परिषद सदस्य श्री मुकेश शर्मा एवं श्री संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री त्रयंबक त्रिपाठी तथा भाजपा नगर अध्यक्ष लखनऊ श्री आनन्द द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महान विभूतियों को भोजपुरी गौरव सम्मान एवं भोजपुरी विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनमें विशेष रूप से पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम एवं सुरक्षा) श्री विनोद कुमार सिंह (आई.पी.एस.), अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) श्री प्रकाश डी (आई.पी.एस.), प्रमुख सचिव (सचिवालय प्रशासन एवं पशुधन विभाग) श्री अमित कुमार घोष (आई.ए.एस.), प्रमुख सचिव (पर्यटन एवं संस्कृति) श्री मुकेश मेश्राम (आई.ए.एस.), प्रमुख सचिव (आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) श्री रंजन कुमार (आई.ए.एस.), पुलिस महानिरीक्षक (ए.टी.एस.) श्री प्रेम कुमार गौतम (आई.पी.एस.), मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण श्री अखण्ड प्रताप सिंह (आई.ए.एस.), अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के कुलपति डॉ. संजीव मिश्रा, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के निदेशक डॉ. सी.एम. सिंह, इन्वेस्ट यू0पी0 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं औद्योगिक विकास विभाग सचिव श्री विजय किरन आनन्द (आई.ए.एस.), विशेष सचिव (संस्कृति विभाग) श्री संजय कुमार सिंह (आई.ए.एस.), अपर आयुक्त (केन्द्रीय माल एवं सेवा कर) श्री उग्रसेन धर द्विवेदी, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष (लोक निर्माण विभाग) इंजी. अशोक कुमार द्विवेदी, विशेष कार्याधिकारी (राज्य निर्वाचन आयोग) डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र (आई.ए.एस.), पर्यटन विभाग के सलाहकार श्री जे.पी. सिंह, आयकर उप-आयुक्त (दिल्ली) डॉ. मनोज चौधरी (आई.आर.एस.), भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह, इंडियन बैंक के उपमहाप्रबंधक श्री श्याम शंकर, कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. पंकज त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (लोहिया संस्थान) डॉ. विक्रम सिंह, बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. कुमार गगन गुप्ता, एम्स गोरखपुर के आघात एवं आपातकालीन विभाग प्रभारी डॉ. अरुण पाण्डेय, कृषि निदेशालय की स्टेट जेंडर कोऑर्डिनेटर डॉ. अनीता सिंह, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अपर निदेशक श्री अरविंद कुमार मिश्र, नगर निगम लखनऊ के अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्ता, कैरियर मेडिकल कॉलेज लखनऊ के चेयरमैन श्री अजमल अली, क्षितिज मेडिकल एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर की प्रबंध निदेशक डॉ. कंचन मणि, अमरावती ग्रुप लखनऊ के श्रीकांत मिश्रा, सुप्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती कल्पना पटवारी, सुप्रसिद्ध लोकगायक श्री गोपाल राय, संस्कृति विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती रीनू रंगभारती, भाजपा एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ के संयोजक श्री अरुण प्रताप सिंह एवं सहसंयोजक श्री गुंजन वर्मा, कवि डॉ. सुभाष चंद रसिया, श्री प्रदीप तिवारी, श्री महेश चन्द्र गुप्ता “महेश”, श्री कृष्णानंद राय एवं डॉ. सुधा मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार श्री रजनीश कुमार पाण्डेय, श्री शिव सरन सिंह, श्री विद्या शंकर राय, श्री दिलीप कुमार सिंह तथा श्री विनोद कुमार मिश्रा शामिल होंगे।

 

भोजपुरी संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी, बलिया के श्री गोपाल राय, श्री अवधेश, श्री संजय यादव, श्री सुरेश कुशवाह, श्री रविशंकर देहाती, श्री अंगद राम ओझा सहित 100 से अधिक लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। साथ ही 10 से अधिक सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं का पाठ करेंगे।

 

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में विगत 40 वर्षों से भोजपुरी भाषा, संस्कृति और लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन का निरंतर कार्य किया जा रहा है। भोजपुरी समाज की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और संरक्षित करना भोजपुरी महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है। गौरतलब है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व बिहार और पूर्वांचल से गए गिरमिटिया मजदूर मॉरीशस, सूरीनाम, त्रिनिदाद-टोबैगो, नीदरलैंड, सिंगापुर, थाईलैंड और फिजी जैसे देशों में आज भी भोजपुरी भाषा और संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। इसी धरोहर को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए ऐसे महोत्सव समय-समय पर आवश्यक हैं।

 

आज आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज सिंह, श्री रामयतन यादव, श्री वेद प्रकाश राय, श्री हनुमान यादव, श्री अम्बरीश राय, श्री जितेन्द्र सोनकर, श्री संजय सिंह, श्री रामविलास यादव, श्री तीर्थराम अवधेश, श्री अंगद राम ओझा सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!