June 6, 2026 2:18 pm

मड़ियांव: चोरी की ग्यारह मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक बरामद 

इससे पहले भी आरोपी चोरी व धोखाधड़ी व गैंगस्टर के एक्ट के मामले में जेल जा चुका है 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने मोटरसाइकिल वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर बुधवार को चेकिंग के दौरान गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी की निशानदेही पर चोरी की ग्यारह मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक शख्स है जो क्षेत्र में मोटरसाइकिलों की चोरी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि इस सूचना इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम को उक्त व्यक्ति को दबोचने के लिए लगाया गया था।

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र का कहना है कि बुधवार को वह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक युवक है जो चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी डालीगंज क्रासिंग निवासी सुमित जायसवाल पुत्र स्व अमरनाथ जायसवाल बताया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की गई तो पता चला कि आरोपी इससे पहले भी चोरी, धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस को आरोपी की निशानदेही पर चोरी की अलग-अलग कंपनियों की 11 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी शौक पूरी करने के लिए घटना को अंजाम देता था।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!