November 4, 2026 2:57 pm

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में केजीएमयू कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका 

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली 

मंगलवार को दर्ज कराई थी गुमशुदगी, पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से तलाश में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी केजीएमयू कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को लावारिस हालत में खड़ी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक परिजनों ने बताया कि पवन कुमार बीते 27 सितंबर 2026 की घर से कार लेकर निकले थे, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पवन कुमार गर्ग की तलाश में पुलिस के साथ सर्विलांस टीम और उत्तरी जोन की क्राइम टीम को लगाया गया है।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। फिलहाल पवन कुमार को अगवा किए जाने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस अफसरों को कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशव नगर निवासी पवन कुमार गर्ग केजीएमयू में नौकरी करते हैं। घरवालों ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर 2026 की रात कार से घर से कहीं जाने की बात कहकर निकले, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे। बताया जा रहा है कि घर न पहुंचने पर घरवालों ने उनकी तलाश की कामयाबी न मिलने पर इसकी सूचना मड़ियांव थाने में दी। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि परिजन की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि पवन कुमार गर्ग की कार सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी मिली है।

उन्होंने बताया कि पवन कुमार गर्ग को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस के अलावा सर्विलांस और उत्तरी जोन की क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।

डीसीपी उत्तरी का कहना है कि इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है

पवन कुमार गर्ग को घर न लौटने पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और उनके करीबी किसी अनहोनी होने की आंशका को लेकर बेचैन हैं। जांच पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी बात को लेकर पवन कुमार गर्ग नाराज हो कर घर से कहीं चले गए होंगे। पुलिस का कहना है कि उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही और इस मामले में कई तथ्यों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!