ए अहमद सौदागर लखनऊ। मदयेगंज इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसकी इज्जत पर डाका डालने वाले वहशी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किशोरी को गोंडा बस स्टैंड को सकुशल बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किशोरी के परिजनों ने 10 मार्च 2026 को मदयेगंज थाने में गोंडा जिले के सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रानीपुवा जानकीनगर निवासी सुरेश यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घरवालों ने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को किशोरी को गोंडा बस स्टैंड के पास से सकुशल बरामद कर आरोपी सुरेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।




