August 8, 2026 2:14 am

मदयेगंज: पत्नी की हत्या करने के आरोप में बेरहम पति गिरफ्तार 

केशव नगर पुरनिया में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मदयेगंज क्षेत्र में नशे धूत होकर पत्नी राधा की बेरहमी से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले नामजद पति मोनू रावत को मदयेगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित खदरा निवासी 25 वर्षीय राधा की शादी वर्ष 2018 में केशव नगर पुरनिया निवासी मोनू रावत से हुई थी। बताया जा रहा है कि मोनू शराब पीने का आदी है और आए दिन नशे में धूत होकर पत्नी राधा से मारपीट करता था। बीते 19 अप्रैल 2026 की रात हमेशा की तरह नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए घर की दहलीज पर कदम रखा। उसकी दशा देख राधा ने शराब पीने से मना किया तो मोनू का ग़ुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया और राधा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सिर पर चोट लगने से राधा गंभीर रूप से घायल हो गई है थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने घायल राधा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार देर रात राधा ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के भाई सोनू ने अपने बहनोई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर मदयेगंज अंजनी कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी मोनू रावत को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!