मलिहाबाद। (संवाददाता) राजधानी फ्रूट कम्पनी के मालिक सुनील गुप्ता के नाम से खुद का भतीजा केशू कई वर्ष से आम की खरीदारी करता आया है पिछले साल आम की रकम का भुगतान समय पर नहीं किया, बकाया धनराशि करोड़ों की है रकम न मिलने से आढ़ती ने अपने आप को आग लगाने का प्रयास किया।
मलिहाबाद मंडी में खरीददारी करने के बाद सालों आढ़ती को टरकाने के बाद फिर भी नहीं मिली रकम खरीददारी की रकम न मिलने से आढ़तीयों में इतना आक्रोश की खुद को पेट्रोल डाल कर आग लगाने का किया प्रयास राहगीरों ने देखते ही आग लगाने से रोका राहगीरों ने तुरंत मलिहाबाद पुलिस को दी सूचना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुला कर पूरे मामले को गंभीरता से देखते हुए दोनों पक्षों की बात सुन कर 31/5/25 को सुनील गुप्ता के भतीजे केशू के पिता से केशू को थाने पर आने को कहा है।




