June 6, 2026 4:11 am

​मलिहाबाद और काकोरी में किसानों का हल्लाबोल, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन; 15 दिन में समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी के मलिहाबाद और काकोरी ब्लॉक के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन द्वारा शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। जिला अध्यक्ष रियाज हुसैन और महिला जिला अध्यक्ष विद्यावती के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने दोनों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को 18 सूत्री मांगपत्र सौंपा और 15 दिन में समाधान की मांग की।

काकोरी में आवारा पशु-जर्जर सड़क बनी मुसीबत वही जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि काकोरी ब्लॉक में आवारा पशु किसानों की फसलें लगातार बर्बाद कर रहे हैं। इसके अलावा जर्जर सड़कें, टूटी नालियां और खराब हैंडपंप से ग्रामीण त्रस्त हैं। जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की आज तक मरम्मत नहीं हुई, जिससे हादसों का खतरा बना है।

महिला जिलाअध्यक्ष प्रतिनिधि चांदनी रावत पत्रकार ने मलिहाबाद ब्लॉक की स्थिति बताते हुए कहा कि कसमंडी खुर्द के मजरा मधवापुर में बीते कई सालों से सफाई नहीं हुई है। गंदगी से नालियां पूरी तरह पट गई हैं। स्व० चंद्रशेखर के घर के पास लगे हैंडपंप की मरम्मत कर के चबूतरा निर्माण किया जाए और पास के खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई।

संगठन ने 5 जून को मलिहाबाद BDO को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष रियाज हुसैन और विद्यावती महिला जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी, है यदि 15 दिन में सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तो मलिहाबाद ब्लॉक पर विशाल आंदोलन होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विकासखंड अधिकारी की होगी।

आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए सभी खराब हैंडपंप ठीक करे, बंद नालियों की सफाई,हो स्ट्रीट लाइट हर खंबे में लगाई जाए जल जीवन मिशन की टंकियों से जलापूर्ति शुरू करना, सरकारी नलों से निजी सबमर्सिबल हटाना, पंचायत भवनों पर जनसुनवाई का दिन तय करना।

इस मौके पर उपस्थित किसान पदाधिकारी रियाज़ हुसैन जिला अध्यक्ष,महिला जिला अध्यक्ष विद्यावती रावत, जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, गजराज तहसील अध्यक्ष, चांदनी रावत पत्रकार महिला जिलाअध्यक्ष प्रतिनिधि ,मुकेश रावत ,अमित रावत,अवधेश कुमारी यादव , दर्जनों किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!