August 8, 2026 2:16 am

​मलिहाबाद और माल क्षेत्र में पांचवें जेठ के मंगल पर भंडारों की धूम, श्रद्धा के साथ बंटा प्रसाद

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्र में पांचवें जेष्ठ मास पवन अवसर पर सड़कों चौराहे गांव तथा हर जगह पर हनुमान जी का भोग लगाकर भंडारे का कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं इसी क्रम में आज रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिरनायक की अगवाई में थाने के बगल में बजरंगबली मंदिर में हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाकर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ाया गया और पूजा करके भंडारे में आलू सब्जी पुडी मीठी बूंदी का प्रसाद आने जाने वाले राहगीरों एवं ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया और लोगों को ठंडा पानी पिलाया गया इसी क्रम में गडी जिदौर बंजारन खेड़ा चौराहे पर गदिया खेड़ा निवासी सत्रोहन रावत के द्वारा मीठा शरबत आने जाने वाले लोगों को पिलाया है उसी के पास पंजाब एंड सिंद बैंक की मैनेजर के द्वारा मीठी बूंदी प्रसाद वितरण कर ठंडा पानी लोगों को पिलाया इस अवसर पर ग्राम गोपालपुर खडौह माल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदपुर आदि सहित सभी क्षेत्र में के जगह पर बजरंगबली के मंदिर पर भंडारे का आयोजन खूब धूमधाम से मनाया गया ।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!