November 6, 2026 10:26 pm

मलिहाबाद के मीठे नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित; 207 मरीजों को बांटी गईं दवाएं, 151 की हुई जांच

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ में सोमवार को ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया की लिंक वर्कर स्कीम, लखनऊ के तत्वावधान में मलिहाबाद के ग्राम मीठे नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था की टीम के साथ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने मौजूद रहकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

 

शिविर के दौरान कुल 207 मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं, जबकि 151 मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं। इस दौरान एचआईवी और सिफलिस सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की स्क्रीनिंग की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी।

 

शिविर में लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करते हुए संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही एचआईवी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, परामर्श एवं सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

 

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, जांच और जागरूकता का लाभ उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने पर संस्था की टीम का आभार जताया।। सोमवार को ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया की लिंक वर्कर स्कीम, लखनऊ के तत्वावधान में मलिहाबाद के ग्राम मीठे नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था की टीम के साथ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने मौजूद रहकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

 

शिविर के दौरान कुल 207 मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं, जबकि 151 मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं। इस दौरान एचआईवी और सिफलिस सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की स्क्रीनिंग की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी।

 

शिविर में लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करते हुए संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही एचआईवी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, परामर्श एवं सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

 

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, जांच और जागरूकता का लाभ उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने पर संस्था की टीम का आभार जताया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!