September 18, 2026 4:48 am

मलिहाबाद: गोपालपुर में सोलर पैनल के तार काटकर ले गए चोर, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के थाना रहीमाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर में इन दिनों चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बीती रात अज्ञात चोर सोलर पैनल से जुड़े तार काटकर ले गए। सुबह जानकारी होने पर किसान सुषमा देवी ने मामले की सूचना संबंधित पुलिस हेल्पलाइन 112 को दी जो कि मौके पर पुलिस ने आकर आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय चोरों की गतिविधियों से गांव में सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। सोलर पैनल के तार काटकर ले जाने की घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने तथा गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब तक गांव में चोरों का आतंक चलता रहेगा? लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है के संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद अरुण कुमार की तिरगुनायक ने बताया कि इस शिकायती पत्र लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!