August 8, 2026 2:10 am

मलिहाबाद: जर्जर कैथुलिया मार्ग बना राहगीरों के लिए मुसीबत, गड्ढा मुक्त अभियान के दावों की खुली पोल

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी क्षेत्र के मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण सैकड़ो ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के दावे इस मार्ग पर पूरी तरह प्रभावित दिखाई दे रहे हैं।

रहीमाबाद-माल रोड रहीमाबाद रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 500 मी स्थित यह रोड कथुलिया होते हुए कई गांवों को जोड़ती है हांसा खेड़ा, जमुलिया,कुटी समेत कई गांवों को जोड़ने वाला कैथुलिया मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कैथुलिया निवासी जैनेन्द्र प्रताप सिंह बताते हैं कई सालों से खराब सड़क पर चलना दुभर हो गया है जिसके चलते बारिश के समय इन बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर जाने से पता ही नहीं चलता की कौन से गड्ढे गहरे हैं और कौन से नहीं है कई बार तो ऐसा होता है दो पहिया वाहन बंद हो जाता है इसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई सालों पूर्व बनी सड़क अभी भी जस की तस पड़ी है

इस मार्ग से प्रतिदिन किसान, मजदूर और ग्रामीण गुजरते हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है।

आपको बता दें कुछ महीना पहले इस गांव मेंनई बाजार लगने का शुभारंभ हुआ हैजिससे आसपास के गांव के लोगऔर वहां के लोग बाजारके दिनबाजार में जाते हैंपर हालातऐसे हैं किसड़क पर चलनाजान को जोखीम में डालना है

सड़क पर बने गड्ढों के कारण छोटे वाहन कई बार फंस जाते हैं, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!