August 8, 2026 2:31 am

मलिहाबाद: तेज रफ्तार पिकअप ने सवारी से भरे ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिलाओं सहित सात घायल 

टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे,

पुलिस घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, कुछ की हालत गंभीर 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क हादसा होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मलिहाबाद क्षेत्र में सोमवार करीब 11 बजे उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप चालक ने सवारी से भरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा में सवार यात्री छिटक कर दूर तलक जा गिरे। इस हादसे में महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही। पुलिस पिकअप और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद क्षेत्र में सोमवार करीब 11 बजे ई-रिक्शा यूपी 32 क्यू टी 1544 सवारी लादकर जा रहा था कि जैसे ही चालक ई-रिक्शा लेकर लक्की धर्म कांटे के पास पहुंचा कि तेज़ रफ़्तार से आ रहे लकड़ी से लदा पिकअप (डाला) यूपी 30 बी टी टी 0474 अनियंत्रित होकर पलट गया। तभी सवारी भरा ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मलिहाबाद निवासी 33 वर्षीय शहाबुद्दीन, बस्ती धनेवा निवासी 25 वर्षीय श्याम किशोर, कल्लू खेड़ा मलिहाबाद निवासी 45 वर्षीय अशर्फी लाल, बस्ती धनेवा मलिहाबाद निवासी 84 वर्षीय दानिश अली, हसनगंज उन्नाव निवासी दो वर्षीय उमर, उपरोक्त निवासी 29 वर्षीय खुशबू व उपरोक्त निवासी 49 वर्षीय नूर जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!